बगलामुखी तंत्र अनुष्ठान
माता बगलामुखी जिन्हें पीताम्बरा माता भी कहा जाता है, दस महाविद्याओ (ज्ञान और विज्ञान) में आठवीं महाविद्या मानी जाती हैं| माता बगलामुखी की साधना उपासना करने से विरोधी सामने टिक नहीं पाते हैं।
बगलामुखी तंत्र अनुष्ठान प्राचीन तंत्र ग्रंथों में दस महाविद्याओं का उल्लेख मिलता है।
- काली
- तारा
- षोड़षी
- भुवनेश्वरी
- छिन्नमस्ता
- त्रिपुर भैरवी
- धूमावती
- बगलामुखी
- मातंगी
कमला। मां भगवती श्री बगलामुखी का महत्व समस्त देवियों में सबसे विशिष्ट है। मां बगलामुखी यंत्र चमत्कारी सफलता तथा सभी प्रकार की उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
बगलामुखी मंत्र
ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्रीं ओम् स्वाहा
बगलामुखी तंत्र अनुष्ठान
बगलामुखी तंत्र अनुष्ठान में इतनी क्षमता है कि यह भयंकर तूफान से भी टक्कर लेने में समर्थ है। माहात्म्य- सतयुग में एक समय भीषण तूफान उठा। इसके परिणामों से चिंतित हो भगवान विष्णु ने तप करने की ठानी। उन्होंने सौराष्ट्र प्रदेश में हरिद्रा नामक सरोवर के किनारे कठोर तप किया। इसी तप के फलस्वरूप सरोवर में से भगवती बगलामुखी का अवतरण हुआ। हरिद्रा यानी हल्दी होता है। अत: माँ बगलामुखी के वस्त्र एवं पूजन सामग्री सभी पीले रंग के होते हैं। बगलामुखी मंत्र के जप के लिए भी हल्दी की माला का प्रयोग होता है मां बगुलामुखी दुष्टों का संहार करती हैं। अशुभ समय का निवारण कर नई चेतना का संचार करती हैं। इनकी साधना अथवा प्रार्थना में श्रद्धा और विश्वास असीम हो तभी मां की शुभ दृष्टि आप पर होगी। इनकी आराधना करके आप जीवन में जो चाहें जैसा चाहे वैसा कर सकते हैं। सामान्यत: आजकल इनकी सर्वाधिक आराधना राजनेता लोग चुनाव जीतने और अपने शत्रुओं को परास्त करने में अनुष्ठान स्वरूप करवाते हैं। इनकी आराधना करने वाला शत्रु से कभी परास्त नहीं हो सकता, वरन उसे मनमाना कष्ट पहुंच सकता है। इनकी आराधना (अनुष्ठान) करते समय ब्रह्मचर्य परमावश्यक है।
माता बगलामुखी मंत्र का जाप करने के लाभ:
- यह मंत्र आपके शत्रुओं को शांत कर सकता है और आपके खिलाफ बनाई गई, उनकी दुष्ट योजनाओं को सफल होने से
रोक सकता है। - यह मंत्र उन लोगों को सांत्वना प्रदान करता है, जिन पर उनके शत्रुओं ने अत्याचार किया और अब वे खुद को शक्तिहीन महससू करते हैं।
- बगलामुखी का ध्यान करते हुए जब पूरे श्रद्धाभाव से जप किया जाता है, तो यह मंत्र तत्काल राहत और परम सुरक्षा प्रदान कर सकता है। साथ ही यह मंत्र कमजोर और श्रद्धालु की रक्षा कर सकता है। लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण है कि इसका उपयोग बुराई के लिए न किया जाए।
- बगलामुखी देवी की कृपा से आप अपने शरीर में सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आप सहजता से अपनी जिम्मेदारियों का वहन कर सकेंगे।
- यह मंत्र आपको बाधाओं को दूर करने, अधूरे रह गए कार्यों को पूरा करने और आपकी देनदारियों को कम करने में भी मदद कर सकता है।
- यह मंत्र आपके शत्रुओं को शांत कर सकता है और आपके खिलाफ बनाई गई, उनकी दुष्ट योजनाओं को सफल होने से
